ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

माही के सिक्स का दीवाना हुआ ICC, सम्मानित किया इस खास अवॉर्ड से

साल 2011 में 2 अप्रैल को ही भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था। 28 साल बाद फाइनल में श्रीलंका को हराकर विश्व चैंपियन बना था। इस मैच को धोनी ने सिक्स मारकर खत्म किया था। अब ICC इस ऐतिहासिक छक्के की वजह से धोनी को फैनक्रेज डिजिटल कलेक्टिबल अवॉर्ड से सम्मानित किया। आईसीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

गौरतलब हो कि 2011 में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप को होस्ट किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 42.2 ओवर में 4 विकेट पर 277 रन बनाते हुए मैच को 6 विकेट से जीता था।

धोनी को आईसीसी ने दिया अवॉर्ड

28 साल बाद भारत ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत के लिए इस मैच में गौतम गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी, जबकि कप्तान धोनी ने 79 रनों पर नाबाद 91 रन बनाए थे। इस विश्व कप को धोनी के सिक्स के लिए भी याद रखा जाता है। इसलिए उन्हें आईसीसी ने फैनक्रेज डिजिटल कलेक्टिबल  अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

युवराज सिंह ने किया था कमाल का प्रदर्शन

यह विश्व कप एक और हीरो के लिए याद रखा जाता है। वो हैं युवराज सिंह। कैंसर से लड़ते हुए इस खिलाड़ी ने अद्भुत प्रदर्शन किया था। पूरे टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने 362 रन बनाए थे और 15 विकेट चटकाए थे। इसके चलते युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था। वहीं, धोनी को फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था।

 

Related Articles

Back to top button