ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

CM बघेल विधानसभा में लोगों से करेंगे भेंट मुलाकात

दुर्ग | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग विधानसभा में भेंट मुलाकात करेंगे। वे पुरई में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 78 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 10 करोड़ 71 लाख रुपए के 24 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 26 लाख रुपए के 44 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।इसके अलावा मुख्यमंत्री हितग्राहियों को 30 करोड़ रुपए की राशि की सामग्री का भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम तिरंगा में महात्मा गांधी और स्व. प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके साथ ही वे ग्राम निकुम में दाऊ रामचंद्र देशमुख स्मृति में हो रहे प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में भी शामिल होंगे।निकुम के बाद मुख्यमंत्री पुरई में भेट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे और ग्रामीणों के साथ रूबरू होगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात भी करेंगे और अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button