ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रीवा की टमस नदी में नाव पलटी, चार युवक डूबे

रीवा ।  कभी -कभी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ जाती है। सैर सपाटे के दौरान थोड़ी सी मजाक और मस्‍ती इतनी भारी पड़ सकती है इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है रीवा जिले के कुठिला गांव में। रीवा जिले के जवा थाने के कुठिला गांव में चार युवक मौज मस्‍ती करने के लिए घर से शनिवार की सुबह पहुंचे थे। टमस नदी में नाव में सवार होकर उस पार जा रहे थे। बीच नाव में ही दोस्‍तों ने हंसी मजाक शुरू की दिया जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से नाव डगमगाने लगी। नाव चला रहे नाविक ने चेताया कि नाव में हंसी मजाक न करें लेकिन चारों दोस्‍तों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। बीच धारा में पहुंची ही थी कि नाव पलट गई। नाव में सवार चारों युवक डूब गए। पानी अधिक होने की वजह से जान बचाने की कोशिश करने लगे। तीन युवक तो किसी तरह तैर कर नदी के बाहर आने में सफल होगए जिससे उनकी जान तो बच गई लेकिन चौथा युवक बाहर नहीं आ सका। खबर लिखे जाने तक तीनों दोस्‍त व स्‍थानीय लोग उसकी तलाश में लगे रहे।

 

Related Articles

Back to top button