ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

ये खिलाड़ी बन सकते हैं CSK के अगले कप्तान

IPL : इस बार भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही हैं. उनकी कप्तानी में टीम पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहेगी. धोनी के रिटायरमेंट को लेकर हाल फिलहाल चर्चाएं तेज हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो उनके बाद टीम की कमान किस खिलाड़ी को दी जा सकती है. इसके प्रबल दावेदार हैं ये तीन खिलाड़ी.

ये युवा बन सकता है कप्तान 

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान बनने की रेस में प्रबल दावेदार हैं. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने 2021 में बल्ले से जमकर रन बटोरे थे. 2021 आईपीएल में ऋतुराज गायकवाड़ ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. उन्होंने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. यह भी एक कारण था कि चेन्नई ने 2021 में ट्रॉफी अपने नाम की थी. गायकवाड़ ने पूरे सीजन में 635 रन बनाए थे. ऐसे में टीम इस खिलाड़ी को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए टीम में कप्तानी का मौका दे सकती है.

ये घातक ऑलराउंडर बनेगा कप्तान!

टीम इंडिया के घातक ऑलरांडर रवींद्र जडेजा इस दिनों बेहद ही खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं. धोनी के बाद टीम में कप्तानी दिए जाने के सबसे बड़े दावेदार जडेजा हैं. हालांकि, इन्हें टीम मैनेजमेंट ने पिछले आईपीएल सीजन जिम्मेदारी दी थी, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा. इसके बाद उन्होंने खुद ही कप्तानी छोड़ दी थी. जडेजा का हालिया फॉर्म टीम को पांचवीं बार ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभा सकता है.

ये विदेशी खिलाड़ी भी कप्तानी का दावेदार

आईपीएल में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 2017 से खेल रहे हैं लेकिन इस बार स्टोक्स चेन्नई की तरफ से पहली बार खेलते नजर आएंगे. ऐसे में टीम इस घातक खिलाड़ी को लंबे समय के लिए अपने स्क्वाड में रखना चाहेगी. टीम मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को कप्तानी के रूप में भी देख सकती है क्योंकि स्टोक्स को इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा अनुभव है. चेन्नई ने 16 करोर्ड़ 25 लाख रुपए की मोती रकम देकर इस आईपीएल ऑक्शन में स्टोक्स को खरीदा था.

 

Related Articles

Back to top button