ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
छत्तीसगढ़

दो ट्रकों की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर घायल; कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

 छत्तीसगढ़। दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पोंड़ी थाना क्षेत्र में कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ है।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में  दो ट्रकों की टक्कर में दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पोंड़ी थाना क्षेत्र में कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर की ओर से पटिया लेकर एक ट्रक मध्य प्रदेश की ओर  जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक सीमेंट लादकर आ रहा था। इसी दौरान रात करीब 11.30 बजे पोंड़ी बायपास पर दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रक में सवार अमरकंटक निवासी हेमंत (19) पुत्र प्रहलाद मार्को व राजस्थान निवासी मुकेश गोयल (35) की मौत हो गई।

 

Related Articles

Back to top button