ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दुरंतो एक्सप्रेस के टीटीई ने फोन पे पर पैसे लेकर बिना टिकट दे दी सीट

जबलपुर ।  ट्रेन में पैसे लेकर बिना टिकट यात्री को सफर कराने वालों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने सभी टीटीई को टैब उपलब्ध कराए। इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आई है। ऐसा ही एक मामला पश्चिम मध्य रेलवे जोन जबलपुर की विजलेंस टीम ने पकड़ा। मुंबई से जबलपुर होकर प्रयागराज जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस में विजलेंस के अधिकारियों ने औचक जांच की। इस दौरान ट्रेन के कंडेक्टर की पैसों की जांच करने पर उसके पास 890 रुपये अतिरिक्त मिले, जिसका वह हिसाब नहीं दे सका। ट्रेन में यात्रियों की टिकट जांच के दौरान विजलेंस को एक यात्री बिना टिकट मिला।

यात्री से पूछताछ की तो उसने विजलेंस अधिकारियों को बताया कि उसने ट्रेन के कंडेक्टर को फोन पे पर 1300 रुपये दिए, जिसके बाद उसने मुझे सीट दी। हालांकि इसकी कोई रसीद नहीं दी गई। यह सुनकर तत्काल विजलेंस ने कंडेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यात्री, मुंबई से जबलपुर की यात्रा कर रहा था। विजलेंस ने उसकी 2900 रुपये की रसीद बनाई। दरअसल मुंबई से प्रयागराज के बीच चलने वाली दुंरतो एक्सप्रेस में टिकट जांच दल की ड्यूटी नहीं बदलती। जो दल मुंबई से चलता है, वह प्रयागराज तक जाता है। इसी का फायदा उठाकर टिकट जांच दल द्वारा यात्रियों से सीट के नाम पर वसूली की जाती है। विजलेंस की ओर से यह कार्रवाई एसडीजीएम पंकज शर्मा के निर्देशन पर विजलेंस इंस्पेक्टर राजेंद्र रैकवार और संतोष मीना ने की।

Related Articles

Back to top button