ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

तालाब में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत, लाइव वीडियो बनाने में गई जान, ये लगी थी शर्त

तालाब में नहाते हुए का लाइव वीडियो बनाने के चक्कर में चार युवकों की जान चली गई। वीडियो बनाते समय तालाब पार करने की कोशिश में एक के बाद चारों युवक तालाब में डूब गए।

चूरू जिले के गांव रामसरा में इंस्टाग्राम पर नहाने का वीडियो लाइव करवाते समय चार युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवकों के डूबने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद चारों के शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि गांव के चार युवक करीब तीन बजे तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान सुरेश ( 21) ने शर्त लगाई कि वो तालाब को पार कर लेगा। इसके बाद वो सबसे आगे तैरने लगा, लेकिन बीच पानी में संतुलन बिगड़ने से वह डूबने लगा, जिसको बचाने के प्रयास में तीनों साथी गहरे पानी में उतर गए। हादसे में सुरेश नायक (21), योगेश रैगर (18), लोकेश निमेल (18) और करीब सिंह (18) की डूबने से मौत हो गई। देर शाम तक रामसरा निवासी जीतू प्रजापत, उमर प्रजापत, रणजीत कड़वासरा, ताराचंद प्रजापत, सुभाष, ओमप्रकाश नाई और प्यारेलाल ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक के बाद एक चारों युवकों के शवों को बाहर निकाला। चारों युवकों के शवों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

घटनास्थल पर मौजूद लड़के मोनू (17) के अनुसार रविवार दोपहर को लोकेश ने करीब साढ़े चार बजे कॉल कर जोहड़ में नहाने के लिए बुलाया था। मोनू ने नहाने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने उसे नहाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर लाइव करने की बात कही। उसी दौरान अचानक लोकेश डूबने लगा तो मोनू घबरा गया और युवक के परिजनों को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे।

 

Related Articles

Back to top button