ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

बर्तन साफ करने के बहाने जेवर लेकर फरार हुआ जालसाज

गोरखपुर । गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना के महराजगंज में बर्तन साफ करने पहुंचा जालसाज महिला का जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी। सीसी कैमरे से पुलिस जालसाज की तलाश कर रही है।महराजगंज चौराहा के फूलचंद के घर गुरुवार को दोपहर में बाइक से एक जालसाज युवक पहुंचा और महिलाओं से बर्तन साफ कराने के लिए कहा। एक महिला ने लोटा साफ करने के लिए दिया। जालसाज ने तत्काल साफ करते हुए महिलाओं से जेवर साफ कराने की भी बात कही। झांसे आकर मायके आई फूलचंद की पुत्री रीना ने जालसाज को दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र और एक जोड़ा कान का झुमका साफ करने को दिया।

आरोप है कि जालसाज जेवर को एक लोटे में रखते हुए उसमें पाउडर लगाया और लोटा ढक कर रीना को दे दिया। बोला कि इसे फ्रिज में रख दें 10 मिनट बाद निकालेंगे। उसके बताने के अनुसार रीना ने लोटा फ्रिज में रखने अंदर गई। उधर, जालसाज किसी को बताए बिना चला गया। 10 मिनट बाद जब पीड़िता ने लोटा बाहर निकाला तो उसमें जेवर की जगह गिट्टी के टुकड़े मिले। सरहरी चौकी प्रभारी राधेश्याम सेहरा ने बताया कि सीसी कैमरे से जालसाज की तलाश की जा रही है।

हत्या के प्रयास व बलवा के मुकदमे से नाम निकलवाने का झांसा देकर जालसाज ने आरोपित ने एक लाख रुपये ले लिए। कैंट थाना पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। जमानत पर छूटने के बाद आरोपित ने खुद को पुलिस का करीबी बताकर रुपये लेने वाले के विरुद्ध जालसाजी कर रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि विशुनपुरवा निवासी गोलू साहनी पर हत्या के प्रयास, बलवा व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज था। कैंट थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रानीडीहा में रहने वाले जालसाज मोहम्मद नईम ने मुकदमे में नाम निकलवाने का झांसा देकर गोलू साहनी से एक लाख रुपये ले लिए थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानत पर छूटने के बाद गोलू ने नईम से अपने रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुरुवार की सुबह नईम को गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Articles

Back to top button