ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘बिल्ली बिल्ली’ गाने पर शाहनाज ने दिखाई कातिलाना अदाएं

‘बिग बॉस 13’ फेम पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनीं रहती हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिंव रहती हैं। अपने फैंस के लिए वह आए दिन पोस्ट शेयर करती रहती हैं। शहनाज ने हाल ही में सलमान की फिल्म का गाना ‘बिल्ली बिल्ली’ प्रमोट करने के लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान के इस फिल्म को लेकर उनके फैंस में काफी क्रेज है। इस बीच फिल्म का नया गाना ‘बिल्ली बिल्ली’ रिलीज हो गया है।

‘बिल्ली बिल्ली’ पर जमकर किया डांस

इस गाने में सलमान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ जबरजस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की इस जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस गाने को फिल्म की टीम के कई एक्टर और एक्ट्रेस अलग-अलग अंदाज से प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में ‘बिल्ली बिल्ली’ गाने को प्रमोट करने में शहनाज कहां पीछे रहने वाली हैं। उन्होंने इस गाने को अपने तरीके से प्रमोट किया है।

शहनाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनकर गाने पर वीडियो बना है। इस वीडियो वह काफी खूबसूरत लग रहीं हैं। शहनाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सलमान की इस फिल्म का गाना 2 मार्च को रिलीज हुआ था। इससे पहले ‘नय्यो लगदा’ गाना रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

24अप्रैल को होगी रिलीज 

बता दे आपको सलमान की फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । सलमान और पूजा के साथ फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, जगपति बाबू अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button