ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

दिल्ली। देश भर के 15 मंडल रेल प्रबंधकों के तबादले, 15 की नई पदस्थापना।

दिल्ली। रेलवे बोर्ड ने कटक कैट के एक आदेश के बाद देश भर के 15 मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के तबादले करते हुए 15 नये अधिकारियों की नियुक्ति की है. इनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल व सेंट्रल रेलवे के नागपुर मंडल के डीआरएम प्रभावित हुए हैं. साथ ही प्रयागराज के डीआरएम को भी बदल दिया गया है. पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर में पदस्थ कमल किशोर सिन्हा को धनबाद (पूर्व-मध्य रेलवे) का डीआरएम नियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि कटक सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) में मंडल रेल प्रबंधकों की नियुक्ति को लेकर एक याचिका लगाई गई थी. उस याचिका के निर्णय के बाद रेलवे बोर्ड ने आज मंगलवार 7 मार्च को 15 डीआरएम की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिया हैं. नागपुर में दो डीआरएम, दोनों का तबादला, एमपी का बड़ा क्षेत्र है इसमें शामिल रेलवे बोर्ड के जारी तबादला आदेश में नागपुर में पदस्थ दोनों डीआरएम की जगह अन्य अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, इसमें मध्य रेलवे के नागपुर मंडल का डीआरएम तुषारकांत पांडेय को बनाया गया है, जबकि वर्तमान डीआरएम रिचा खरे यहां पदस्थ थीं. इसी तरह दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले नागपुर मंडल में मनिंदर उप्पल की जगह सुश्री नमिता त्रिपाठी की पदस्थापना की गई है. उल्लेखनीय है कि नागपुर में एसईसीआर और सेंट्रल रेलवे के दो मंडल हैं, इन मंडलों के अधीन मध्य प्रदेश का बड़ा क्षेत्र शामिल है. एसईसीआर के नागपुर के तहत जबलपुर संभाग के जिले का भी बड़ा क्षेत्र शामिल है. इन डीआरएम के भी हुए तबादले एनसीआर के प्रयागराज में मोहित चंद्रा के स्थान पर हिमांशु बडोनी, नार्थ फ्रंट रेलवे के लुमडिंग में जोगिंदर सिंह कालरा के स्थान पर प्रेम रंजन कुमार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे धनबाद में कमल आशीष बंसल की जगह कमल किशोर सिन्हा (वर्तमान में पमरे जबलपुर में नियुक्त), ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के तिनसुकिया में उत्तम प्रकाश, सदर्न रेलवे के त्रिवेंद्र का डीआरएम एसएम शर्मा, ईस्टर्न रेलवे के सियालदह में दीपक निगम, उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर में पंकज कुमार सिंह, वेस्टर्न रेलवे के वडोदरा में जीतेंद्र सिंह, सदर्न रेलवे के पालघाट में यशपाल सिंह, पूर्व मध्य रेलवे के दीनदयाल उपाध्याय मंडल में राजेश गुप्ता, दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड में पूर्व में संदीप श्रीवास्तव की नियुक्ति आदेश हुए थे, जिसे कैंसिल करते हुए बोर्ड ने सुश्री अमिता प्रसाद साराभाई की नांदेड़ डीआरएम पद पर नियुक्त की है. वहीं साउथ वेस्टर्न रेलवे के मैसुरु में सुश्री शिल्पी अग्रवाल और सदर्न रेलवे के सालेम के डीआरएम के पद पर पंकज कुमार सिन्हा की पदस्थापना की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button