ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

‘एमएस धोनी’ की बहन स्विनी खारा ने की सगाई

साल 2016 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने लोगों के दिलों में इस कदर जगह बनाई कि इसे देखने के लिए दर्शक आज भी तत्पर रहते हैं। यह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर- बैट्समैन एमएस धोनी का कमाल कहें या फिर फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का। लेकिन इतना तो तय है कि इस फिल्म का हर एक सीन ..हर एक कलाकार लोगों के दिलों-दिमाग में फिक्स हो गया है। तो क्या आपको ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की बाल कलाकार स्विनी खारा याद हैं? अगर नहीं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में छोटी सी लड़की का रोल प्ले करने वाली स्विनी खारा ने सगाई कर ली है।

स्क्रीन पर छोटे से एमएस धोनी को ‘पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब..’ की सीख देने वाली बाल कलाकार स्विनी खारा आज इतनी बड़ी हो गई हैं कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड उर्विश देसाई से सगाई कर ली है। जी हां, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में एमएस धोनी की बड़ी बहन जयंती की छोटी भूमिका निभाने वाली स्विनी खारा ने सगाई कर ली है। सगाई की जानकारी खुद स्विनी खारा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की कुछ तस्वीरें साझा कर खुशी जाहिर की है।

अभिनेत्री ने अपने सगाई से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन तस्वीरों में स्विनी खारा गुलाबी रंग का एम्बेलिश्ड गाउन पहने बिल्कुल परियों की रानी लग रही थीं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड उर्विश ऑल-ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। साझा की गई तस्वीरों में स्विनी और उर्विश हाथों में हाथ डाले एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है। दूसरी तस्वीर में उर्विश और स्विनी दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। स्विनी के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ झलक रही है।

बाकी अन्य तस्वीरों में उर्विश घुटनों के बल बैठकर स्विनी को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इस मोमेंट में स्विनी के चेहरे पर दिख रही खुशी साफ नजर आ रही है। आखिरी तस्वीर में दोनों को सबसे फिल्मी अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है। स्विनी ने अपनी सगाई की इन बेहद खास तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘मैं आप से पेपर रिंग के साथ भी शादी कर सकती हूं।’ फैंस के साथ-साथ

स्विनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एमएस धोनी की बायोपिक के अलावा, अभिनेत्री को ‘चीनी कम’, ‘परिणीता’, ‘सियासत द पॉलिटिक्स’, ‘हरि पुत्तर’ और ‘पाठशाला’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। वह आखिरी बार ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी की बड़ी बहन जयंती की भूमिका में नजर आई थीं। फिल्मों के साथ-साथ स्विनी टीवी शो ‘बा बहू और बेबी’, ‘दिल मिल गए’ और ‘जिंदगी खट्टी मीठी’ में अपनी भूमिकाओं के लिए भी जानी जाती हैं।

 

Related Articles

Back to top button