ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
राज्य

झारखंडः कफन प्रथा को हटाने के लिए एकजुट हो रहे संथाल जनजाति के लोग

झारखंड में संथाल जनजाति अपने एक प्राचीन मृत्यु संस्कार को सुधारने के नए रास्ते पर हैं। इसके तहत कफन प्रथा को हटाने के लिए सभी एकजुट हो रहे हैं। सभी अब इस कफन प्रथा को हटाकर आर्थिक रूप से मदद करने का फैसला लिया है। झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही में लंबी बीमारी के बाद पिछले महीने  65 वर्षीय टुंडा मांझी के निधन के बाद अंतिम संस्कार में करीब 200 लोग शामिल हुए थे। गांव के पास वन विभाग की जमीन पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उस दौरान उनकी कब्र पर सैकड़ों लोगों ने कफन चढ़ाया था जिससे वहां सिर्फ कफन ही कफन जमा हो गए थे।

संथाल जनजाति की परंपरा के अनुसार, सभी को मृतकों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए 2.5 मीटर का कफन लाना अनिवार्य होता था। इन कफनों को पार्थिव शव के साथ ही दफ्न किया जाता है। इनकी मात्रा इतनी होती है कि लोग इन्हें खरीदने के लिए 50-200 रुपये खर्च करने के बाद कब्र के पास ही जला देते हैं। हालांकि सदियों से चली आ रही यह रस्म अब खत्म होने वाली है।

कफन प्रथा को खत्म कर आर्थिक मदद करने का फैसला

पिछले महीने संथाल समुदाय के सैकड़ों लोग कजरी भुरकुंडा गांव में एकत्र हुए और अपनी कफन परंपरा को बदलने का फैसला किया। उस बैठक में, उन्होंने एक विकल्प सुझाया: जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं वे या तो मृतक के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान कर सकते हैं या समुदाय को खिलाने के लिए अनाज और सब्जियां ला सकते हैं। हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया गया।

संथाल जनजाति में गरीबी चरम पर

संथाल जनजाति में, कुछ परिवार एक दिन में दो वक्त की रोटी भी नहीं जुटा पाते हैं। कजरी भुरकुंडा में, कई परिवार कच्चे घरों में रहते हैं और फर्श पर सोते हैं, जिसका अर्थ है कि अंतिम संस्कार का खर्च उठाना उनके लिए कठिन होता है। वे ऋण लेते हैं और लागत को पूरा करने के लिए कीमती सामान जैसे साइकिल और पंखे बेचते हैं। कभी-कभी जब उन्हें किसी स्रोत से आर्थिक मदद नहीं मिलती है तो वे अनुष्ठानों को स्थगित कर देते हैं।

दिहाड़ी मजदूर महावीर मुर्मू ने कहा कि हम अभी तक अपने पिता का अंतिम संस्कार नहीं कर पाए हैं। हमें अभी भी समुदाय को खाना खिलाना है, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये होगी। मैं जो कमाता हूं वह शायद ही इतना होता है कि गुज़ारा हो सके। हम इसे कैसे वहन कर सकते हैं? महावीर मुर्मू जो एक दिहाड़ी खेतिहर मजदूर के रूप में प्रतिदिन 200 रुपये कमाते हैं।

Related Articles

Back to top button