ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

पाकिस्तान की जेल से छूटकर 5 साल बाद अपने घर खंडवा पहुंचा राजू

खंडवा ।   जिस बेटे को फिर से गले लगाने की उम्मीद छोड़ चुके स्वजनों के समक्ष पांच वर्ष बाद एकाएक बेटा सामने आ गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लगभग पांच वर्ष पूर्व मांधाता विधानसभा क्षेत्र इंधावड़ी का रहने वाला राजू पुत्र लक्ष्मण पीढरै मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण घर से चला गया था। परिजनों ने काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली प्रयास जारी थे। लेकिन परिजनों ने आस छोड़ दी थी इस बीच खबर आई राजू पाकिस्तान पुलिस के कब्जे में है।

ट्रेन से पहुंचा खंडवा

राजू को वतन लाने के प्रयास शुरू हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ ही क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राजू की जानकारी बताई। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तत्काल प्रयास करते हुए विदेश मंत्रालय एवं विदेश मंत्री से संपर्क कर पाकिस्तान में पुलिस के कब्जे से राजू की रिहाई को लेकर प्रयास किए और वह प्रयास सफल भी हुए। मंगलवार को रात 1:30 महानगरी एक्सप्रेस से जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई टीम व भाई दिलीप के साथ राजू पिंडरे अपने जिले खंडवा स्टेशन पर उतरा।

भारत माता की जय के लगे नारे

स्टेशन पर राजू के माता-पिता और गांव के ग्रामीण जनों के साथ ही समाजसेवी व सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन, विधायक प्रतिनिधि एवं पुत्र दीपक पटेल, भाजपा के जिला महामंत्री सूरजभान सिंह, देवेंद्र सिंह वह गांव के लोगों ने राजू का माला पहनाकर एवं गले मिलकर स्वागत व अभिनंदन किया। पूरी टीम को धन्यवाद भी दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे भी उपस्थित लोंगों ने स्टेशन पर लगा।

फिर हुआ मां बेटे का मिलन

मां बेटे का मिलन अद्भुत था, मां की आंखों में पुत्र को देखकर आंसू बह रहे थे और वह लिपट कर रोने लगी। वर्षों बाद मां को देख राजू काफी खुश हुआ उसका गला भर आया। पिता ने भी राजू को गले लगाया। रात्रि में स्टेशन पर राजू ने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी भी दी। रात में राजू टीम के साथ होटल में विश्राम करने पहुंचा। बुधवार सुबह राजू का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सिटी कोतवाली थाने में प्रशासन की औपचारिक कार्रवाई पूर्ण होने के पश्चात राजू को स्वजनों को सौंप दिया गया। अपने पैतृक गांव पहुंचने पर राजू की जोरदार आगवानी की गई।

 

Related Articles

Back to top button