ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता था साफ्टवेयर इंजीनियर, पत्नी ने लिखवा दी एफआइआर

इंदौर। खजराना थाना में पति द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय युवती ने साफ्टवेयर इंजीनियर पति पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इंजीनियर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक खिजराबाद कालोनी निवासी युवती की पिछले वर्ष 21 मई को ही महू निवासी युवक से शादी हुई थी। युवक आइटी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। स्वजन के साथ थाने पहुंची युवती ने कहा 25 मई को पति उसके पास आया और शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपित रोज ही इसी प्रकार से अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। कुछ दिनों बाद मायके आई तो उसकी तबियत खराब हो गई। शक होने पर मां ने पूछा तो युवती ने पूरा घटनाक्रम बताया। पति उसे लेने आया तो युवती ने शर्त रखी कि वह आइंदा उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य नहीं करेगा। इस पर इंजीनियर पति गुस्सा हुआ और चांटे मारकर चला गया। पीड़िता ने उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन उसने ले जाने से ही मना कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता थाने पहुंची और आरोपित पति पर केस दर्ज करवा दिया।

 

 

Related Articles

Back to top button