ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 3 की मौत, 5 घायल 

शिकागो । यूनिवर्सिटी पुलिस ने पुष्टि की है कि अमेरिका में मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में कैंपस में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच घायल हो गए। विश्वविद्यालय की प्रवक्ता एमिली गुएरेंट ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहली गोली सोमवार रात परिसर के उत्तरी छोर पर 8:18 बजे एक हॉल के अंदर दागी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाद में पास के एक हॉल में गोलियों की कई आवाजें सुनी गई। पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह नकाबपोश नाटे कद का आदमी है। विश्वविद्यालय ने एक संदेश भेजा है, जिसमें छात्रों से तुरंत जगह सुरक्षित करने के लिए कहा गया है। घटनास्थल पर भागो, छिपो, लड़ो जैसे शब्द सुनाई दिए। लगभग 30 फायरट्रक, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन परिसर में एक साथ घुसे और इलाके को सुरक्षित किया।

Related Articles

Back to top button