ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

शादी में फायरिंग करना कांग्रेस नेता को पड़ा महंगा, शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त

छत्तीसगढ़ के जांगजीर-चांपा में कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के घर से पुलिस ने दो पिस्टल और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सभी हथियार जब्त कर लिए गए हैं। वहीं कलेक्टर को राघवेंद्र सिंह और उनके बेटे शांतनु प्रताप सिंह का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की गई है। राघवेंद्र सिंह क बेटे शांतनु की शादी में जमकर हवाई फायरिंग हुई। दूल्हा-दुल्हन से लेकर सास और रिश्तेदारों ने भी पिस्टल से गोलियां चलाईं थीं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है।

वीडियो किया गया सोशल मीडिया पर पोस्ट
इस दौरान कुछ लोगों ने हावई फायरिग का वीडियो भी बनाया लिया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। बताया गया कि इस तरह हवाई फायरिंग कर नई नवेली दुल्हन का वेलकम किया गया। वीडियो को देखने पर नजर आ रहा है कि लड़के की मां शुभा सिंह ने भी फायरिंग की। तब लोगों ने खूब प्रशंसा की बहुत खूब, बहुत खूब। उनके अलावा एक-एक कर कई रिश्तेदारों ने भी जमकर हवाई फायरिंग की है। इसके बाद एसपी विजय अग्रवाल ने पामगढ़ थाना प्रभारी सनत कुमार को जांच के लिए निर्देशित किया था।

शस्त्र लाइसेंस का किया गया उल्लंघन
एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया की सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया गया था।  इस पर कार्रवाई करते हुए गवाहों का कथन लिया गया। स्थल का निरीक्षण किया गया। इसमें पाया गया कि शस्त्रधारियों ने लाइसेंस के शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि शांतनु प्रताप सिंह की लाइसेंसी पिस्टल 0.32 बोर से तीन बार हवाई फायरिंग की गई  थी। उसके दो खाली खोखे और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही राघवेंद्र प्रताप सिंह की भी लाइसेंसी पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

 

Related Articles

Back to top button