ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भोपाल। सरकारी राशन गरीबों को प्लास्टिक का चावल बांटा जा रहा है, MLA पीसी शर्मा का दावा।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया है कि सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों को प्लास्टिक का चावल बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे पास चावल के सैंपल है और गवाही के लिए वह हितग्राही भी मौजूद हैं जिन्हें सरकारी राशन की दुकान से प्लास्टिक का चावल दिया गया। गरीबों को प्लास्टिक के चावल का मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि अब इस मामले को लेकर हम विधानसभा में भी सवाल उठाएंगे। सरकार गरीब कल्याण की बात करती है और गरीबों के घरों में प्लास्टिक का चावल मिक्स करके दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कचरे में फेंकी गई पॉलिथीन को प्रोसेस करके प्लास्टिक के चावल बनाए जाते हैं। इनमें केमिकल मिलाया जाता है ताकि यह सफेद और चमकदार हो जाएं। सामान्य चावल की तुलना में इनका वजन थोड़ा ज्यादा होता है। पॉलिथीन खाने से क्या नुकसान होता है, यह तो सभी जानते हैं। स्मार्ट सिटी के नाम से पूरे टीटी नगर को बर्बाद कर दिया पीसी शर्मा ने कहा 18 सालों में विकास नहीं विनाश हुआ है। भोपाल में 28 सालों से मास्टर प्लान नहीं हैं 18 सालों से इनकी सरकार है। कांग्रेस की सरकार ने मास्टर प्लान बनाया था। कमलनाथ जी और जयवर्धन सिंह ने मास्टर प्लान बनाया था। एक महीने कांग्रेस की सरकार रहती तो वो मास्टर प्लान आ जाता। स्मार्ट सिटी के नाम से पूरे टीटी नगर को बर्बाद कर दिया। तात्याटोपे की मूर्ति हटा दी। पूरे सरकारी और प्रायवेट मकान बर्बाद कर दिए। सरकारी कर्मचारी किराए के मकानों में रह रहे हैं। ये हालत कर दी। ये लोग वहां भूमिपूजन कर रहे हैं जहां हम लोगों ने पहले ही काम स्वीकृत करा दिए हैं। इनकी विकास यात्रा खत्म हो जाए फिर हम ये ढूंढेंगे कि इन्होंने कहां-कहां भूमिपूजन किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button