ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

विंध्य को मिली नई सौगात, 239.95 करोड़ से बनेगा चोरहटा एयरपोर्ट

रीवा ।   मुख्यमंत्री और केंदीय उन्नयन मंत्री ने विंध्य को एयरपोर्ट के रूप में नई सौगात दी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व खजुराहो के बाद छठवें हवाई अड्डे के रूप में चोरहटा एयरपोर्ट जाना जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नए चोरहटा एयरपोर्ट का भूमिपूजन किया। एयरपोर्ट निर्माण की लागत 239.95 करोड रुपये है। 747 करोड़ 51 लाख के 32 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 144 करोड़ 9 लाख के 15 कार्यों का लोकार्पण और 603 करोड़ 42 लाख के 17 निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री के मंच पर पहुंचते ही पूरा कार्यक्रम स्‍थल तालियों से की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भक्ति मय संगीत और बघेली गीत से र्कायक्रम की शुरुआत हुई। लाडली बहना योजना पर बहनों ने लिख कर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। बहनों ने लिखा है कि आपके द्वारा हम बहनों को लाडली बहना बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वृद्ध जनों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद जनार्दन मिश्र, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल शामिल रहे। सम्मेलन में रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला, गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, मउगंज विधायक प्रदीप पटेल, मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेम​रिया विधायक केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, महापौर अजय मिश्र, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button