ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

नेहरू को लेकर बीजेपी के आरोप पर थरूर ने दिया एक शब्द, हो गया वायरल 

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर अंग्रेजी की अपनी शब्दावली के लिए जाने जाते हैं। वहां अक्सर कुछ इसतरह के नए शब्द बोल देते हैं, जिन्हें समझने में अच्छे-अच्छे लोग डिक्शनरी खोजने में मजबूर हो जाते हैं। थरूर ने ट्विटर पर फिर एक ऐसा ही शब्द शेयर किया है। ये शब्द उन्होंने बीजेपी के नेहरू को लेकर किए जाने वाले आरोपों को लेकर किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनसे निवेदन किया था कि बीजेपी हर सवाल के जवाब में नेहरू को ले आती है, इसके बाद में आप उनके लिए क्या शब्द देना चाहते हैं।
सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का ये जवाब काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि ट्विटर पर अनु मित्तल नाम की सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा पिछले 9 साल में पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दा, चाइना मुद्दा, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद, महंगाई और अडानी मुद्दे सबका जवाब नेहरू होता है। थरूर आप इस नेहरू जुनून के लिए कोई शब्द देना चाहेंगे। इसके जवाब में शशि थरूर ने लिखा-मैलपेशेंसस। बता दें इस शब्द का अर्थ बुरा आचरण करने वाले के लिए जाता है। लेकिन आमतौर पर शब्द का बोलचाल में कम ही इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से शशि थरूर का ये जवाब फिर से चर्चा का विषय बन गया है।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा था कि गांधी परिवार के लोग नेहरू सरनेम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा, मैंने पढ़ा है कि इस देश में 600 योजनाएं सिर्फ गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधकर कहा कि किसी कार्यक्रम में नेहरू जी के नाम का उल्लेख नहीं हुआ, तब उनके बाल खड़े हो जाते हैं। उनका लहू गर्म हो जाता है कि नेहरू जी का नाम क्यों नहीं लिया।

Related Articles

Back to top button