ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री

लखनऊ| भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पंडित उपाध्याय के आदर्शो को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण व विकास पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की डबल इंजन सरकार पंडित उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रही है।

शनिवार को राजधानी लखनऊ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पार्क में स्थित प्रतिमा पर श्रद्धा अर्चन के बाद यहां आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि आजाद भारत में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण की बात करने वाली आवाज आज से 55 साल पहले साजिश का शिकार हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय की बात करने वाले ज्योतिपुंज थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण को राजनीतिक चिंतन का एजेंडा बनाया था। उनके इस चिंतन का आज असर दिखता है। आज एकात्म मानववाद की ताकत दुनिया देख रही है।

सीएम योगी ने कहा कि पंडित उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को राष्ट्रोदय में बदलने का कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से कर रही है। पहली बार मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा के भेदभाव के बिना हर एक पात्र व्यक्ति को शौचालय, आवास, उज्ववला कनेक्शन मिल रहा है। बिना किसी भेदभाव विद्युत वितरण हो रहा है। देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन मिल रहा है। कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन की 220 करोड़ डोज लोगों मुफ्त दी गईं।

योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आज जो कार्य कर रही है यही सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय का था। अपने कालखंड में उन्होंने घोषणा की थी कि जब हम सत्ता में आएंगे तो एकात्म मानववाद और अंत्योदय वास्तविक रूप में दिखेगा। यह एक राजनीतिक ऋषि का चिंतन था, जिसे भाजपा सरकार ने साकार किया है। पंडित उपाध्याय की प्रेरणा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार भी राज्य में अनेक लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चला रही है। जन कल्याण के लिए प्रतिबद्धता व ईमानदारी से कार्य कर रही है। आज उत्तर प्रदेश में नौकरियां बिना भेदभाव, सिर्फ योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना महामारी के कालखंड में जब पूरी दुनिया त्रस्त थी, तब डबल इंजन की सरकार ने प्रबंधन और जनकल्याण का एक मॉडल प्रस्तुत किया। कोई महामारी समाप्त भी हो जाती है, तो भूखमरी की बीमारी लेकर चली जाती है। पर, डबल इंजन सरकार ने अहर्निश भाव से कार्य करते हुए महामारी पर तो नियंत्रण पाया ही, गरीबों को भुखमरी से भी बचाया।

कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों की प्रेरणा और चिंतन से कोरोना महामारी के दौरान भाजपा ने ‘सेवा ही संगठन’ का मंत्र दिया। इस मंत्र के पीछे की मंशा यह है कि हमारे लिए देश और देश की जनता ही सब कुछ है। व्यक्तिगत कुछ भी नहीं। इस चिंतन ने देश के नागरिकों में राजनीतिक विश्वास भरने का काम किया। इस तरह की चिंतन धारा न होने से अन्य राजनीतिक दल समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण के बारे में सोच भी नहीं पाते।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन, विधायक राजेश्वर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button