ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

शिवपुरी की योगा खिलाड़ी पलक तोमर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

शिवपुरी के मंगलम से योगा सीखकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाली शिवपुरी की योगा खिलाड़ी पलक तोमर को 7 फरवरी को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग खेल विधाओं से प्रदेश की कुल 5 छात्रा खिलाड़ियों का चयन किया गया था। पलक कक्षा 5 से शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र में योग प्रशिक्षक मनीष राठौर के मार्गदर्शन में योग सीख रहीं हैं। पलक तोमर ने राष्ट्रीय स्तर शिवपुरी का नाम रोशन करने के साथ साथ अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी शिवपुरी का नाम रोशन किया है। पलक बंगलादेश में आयोजित हुई प्रतियोगिता में योगा का प्रदर्शन कर चुकीं हैं। पलक वर्तमान कक्षा 11 वीं की जीव विज्ञान छात्रा हैं जो भारतीय विद्यालय स्कूल में अध्यनरत हैं। पलक के पिता हरनाम सिंह तोमर उर्फ बल्लू की बेटी हैं जो ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं तथा पलक की मां सरस्वती तोमर आशा कार्यकर्ता हैं। पलक की इस उपलब्धि पर मंगलम योग केंद्र के साथ साथ शिवपुरी वासियों ने उन्हें बधाई दी है। वर्ष 2016 में पलक ने नेशनल गोल्ड मेडल प्राप्त किया. वर्तमान में पलक के पास 06 गोल्ड और 03 सिल्वर मेडल है और उसने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पलक के सम्मानित होने पर पूरे परिवार में खुशी है. इस कार्यक्रम का प्रसारण जिला स्तर पर भी किया गया जहां अन्य लाडली बालिकाओं को भी लाडली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button