ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

धर्मांतरण की आशंका को लेकर रोकने पहुंचे हिंदू संगठनों का हुआ विवाद

भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबढ़ थाना इलाके मे धर्मांतरण कराये जाने की आंशका को लेकर जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार रातीबड़ के पास आदिवासी  बाहूल केकडिया गांव में बड़े पैमाने पर आदिवासियों के धर्मांतरण की सूचना मिलने पर इसका विरोध करने शनिवार रात करीब नौ बजे पहुंचे हिंदू संगठनों का ईसाई धर्म प्रचारकों से विवाद हो गया। बढ़ता विवाद झुमा झटकी तक जा पहुंचा। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जॉच के बाद कार्यवाही की बात कहते हुए सभी को शांत कराया। इसके बाद पुलिस संदिग्धों को थाने ले गई, जहॉ उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले मे देवेंद्र सिंह तोमर, अध्यक्ष हिंदू टाइगर फोर्स का कहना है, सूचना मिली थी, कि इस गाँव में ईसाई धर्म के लोग आदिवासियों का धर्मांतरण करा रहे है। जब वह अपने संगठन के अन्य सदस्यो के साथ मौके पर पहुंचे तो सामने आया कि अनेक आदिवासी लोगों का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हे ईसाई धर्म मे शामिल किये जाने की तैयारी की जा रही थी। उनका आरोप है की ग्राम भानपुर केकड़िया में रहने वाला हीरालाल जामोद  जो खुद आदिवासी होते हुए ईसाई धर्म में चला गया, और अपने आप को पास्टर कहता है, वह दूसरे गांव से लोगों को बुलाकर धर्मांतरण करवा रहा था। उसके घर जाकर देखने पर करीब 40-50 लोग वहां पर प्रार्थना करते नजर आय। जब उन्होने जामोद को रोकने का प्रयास कि तो वह विवाद करने लगा। इसके बाद गांव के सरपंच और देवेंद्र सिंह तोमर ने मामले की सूचना रातीबड़ पुलिस को दी। पूरे मामले में पुलिस का कहना है, कि दोनों पक्षों को थाने लाकर उनके ब्यान लिये जा रहे है, ओर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button