ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राजस्थान बीकानेर में ऊंट ने ली मालिक की जान, पहले पैंरों से रौंदा।

बीकानेर में एक गुस्साए ऊंट ने पहले अपने मालिक को दांतों से पकड़कर जमीन पर पटक दिया और फिर उसे पैरों से रौंद दिया. इतना ही नहीं इसके बाद आक्रोशित ऊंट अपने घायल मालिक के ऊपर बैठ गया, जिससे ऊंट मालिक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ऊंट को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला. जानकारी के अनुसार घटना बीकानेर जिले के पांचू गांव की है. पांचू थानाधिकारी मनोज यादव ने बताया कि इस हादसे में पांचू निवासी सोहनराम पुत्र मोहनराम नायक की मौत हो गई. सोहनराम सोमवार को शाम करीब 5 बजे के अपने खेत में था. उसका ऊंट उसकी ढाणी के आगे बंधा हुआ था. उसी दौरान वहां एक दूसरा ऊंट आ गया. उसे देखकर सोहनराम का ऊंट रस्सी तोड़कर दूसरे ऊंट के पीछे भागा. इस पर सोहनराम अपने ऊंट को पकडऩे के लिए उसके पीछे भागा. सोहनराम ने जैसे ही अपने ऊंट को पकड़ा तो वह गुस्सा गया. उसने सोहनराम को दांतों से काट लिया. इससे सोहनराम बिलबिलाने लगा. लेकिन ऊंट ने उसे छोड़ा नहीं. ऊंट ने सोहनराम को नीचे पटककर अपने पैरों तले रौंद डाला. फिर भी उसका मन नहीं भरा तो ऊंट अपने मालिक सोहनराम को दबाकर उसके ऊपर बैठ गया. खेत में और कोई था नहीं जो उसे बचा सके. कुछ देर बाद सोहनराम की मौत हो गई. जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना का पता चला तो वे मौके पर पहुंचे. सोहनलाल की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने फिर ऊंट को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला. सोहनराम के तीन बेटे हैं. सोहनराम खेत में ही ढाणी बनाकर रहता था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है. ग्रामीणों के अनुसार सर्दियों के मौसम में ऊंट के मुंह से अक्सर झाग निकलते हैं. इसे स्थानीय भाषा में झूठ कहते हैं. ऐसी स्थिति ऊंट काफी गुस्सैल और खतरनाक हो जाता है. उससे सावधानीपूर्वक ही कंट्रोल करना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button