ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
व्यापार

सोने के दाम बढ़कर 3460 रुपये, चांदी भी 71666 रुपये पर पहुंची

सोने की कीमतें पिछले एक महीने में 3,460 रुपये बढ़कर 58,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। यह अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। 31 दिसंबर, 2022 को इसका भाव 55,220 रुपये था। सोने की कीमतों में बृहस्पतिवार को 770 रुपये की बढ़त आई। बुधवार को यह एक हजार रुपये से ज्यादा बढ़ गया था। इस तरह, दो दिन में ही इसमें 1,800 रुपये के करीब तेजी आई है।

उधर, बृहस्पतिवार को चांदी भी 1,491 रुपये बढ़कर 71,666 रुपये किलो पर पहुंच गई है। हालांकि, दिसंबर की तुलना में यह करीब उसी भाव पर है। विदेशी बाजारों में सोना 1,956 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी 24.15 डॉलर प्रति औंस थी। उधर, बृहस्पतिवार को यूरोपियन केंद्रीय बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों में इजाफा कर दिया।

इसलिए लगातार महंगी हो रही पीली धातु  

विश्लेषकों के मुताबिक, लगातार बढ़ रही ब्याज दरों और चिंताओं के बीच सोना महंगा होता जा रहा है। बुधवार को अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में एक चौथाई का इजाफा किया। सोना को हमेशा महंगाई से लड़ने और आपातकाल में सुरक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। विश्लेषकों का कहना है कि शादियों के मौसम की वजह से सोने की कीमतें आगे और बढ़कर 59 हजार के पार जा सकती हैं। आगे भी ब्याज दरें बढ़ने के संकेत हैं। दिसंबर में सोने का आयात 95 फीसदी गिरकर दो दशकों के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

रुपया 40 पैसा गिरकर 82 से नीचे

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 40 पैसा गिरकर 82 के स्तर से नीचे पहुंच गया और 82.20 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कॉरपोरेट की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने के कारण ऐसा हुआ। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 81.81 पर खुला था और यह दिन में 81.73 से 82.20 के बीच कारोबार किया। बुधवार को इसमें डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की मजबूती आई थी।

 

Related Articles

Back to top button