ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी, पांच में से चार सीटों पर किया कब्जा

लखनउ : उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने शानदार कामयाबी हासिल की है। बीजेपी ने 5 से चार सीटें जीत ली हैं, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को सफलता मिली है। खास बात ये है कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। जबकि चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी बड़े-बड़े दावे कर रही थी। इस जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई दी है।

किसने जीता चुनाव?

बरेली-मुरादाबाद खंड स्‍नातक सीट पर बीजेपी के जयपाल सिंह व्‍यस्‍त ने हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार ये सीट जीत ली है।
उन्‍नाव-कानपुर स्‍नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी के अरुण पाठक नेजीत दर्ज की है।

झांसी-इलाहाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी के बाबूलाल तिवारी को कामयाबी मिली।

गोरखपुर-फैजाबाद स्‍नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी के देवेन्‍द्र प्रताप सिंह 17455 मतों से विजयी घोषित किए गए हैं।
कानपुर शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में निर्दलीय राज बहादुर सिंह चंदेल ने जीत दर्ज की है।

22 घंटों बाद आया परिणाम

आपको बता दें कि 30 जनवरी को यूपी के 39 जिलों में एमएलसी चुनाव के लिए वोट पड़े थे। 2 फरवरी को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय परिसर में मतों की गणना शुरु की गई। तकरीबन 22 घंटे तक चली मतगणना के बाद शुक्रवार को परिणाम आया।

 

Related Articles

Back to top button