ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मनोरंजन

कॉरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपनी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन संग रचाई शादी 

फेमस कोरियोग्राफर और स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर तुषार कालिया किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कोरियोग्राफर ने मई 2022 में अपने जीवन के प्यार त्रिवेणी बर्मन से सगाई की थी, तब से फैंस कपल की शादी का इंतजार कर रहे थे। अब तुषार ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर करके सभी को सरप्राइज दे दिया है।

दरअसल, कोरियोग्राफर तुषार कालिया के लिए नया साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के प्यार त्रिवेणी बर्मन से शादी जो कर ली है। तुषार ने 18 जनवरी 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से अपनी शादी की एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है। वेडिंग आउटफिट की बात करें, तो जहां आइवरी कलर की शेरवानी में तुषार कालिया बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हन त्रिवेणी बर्मन रेड कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ”सौभाग्यशाली” लिखा है।

सोशल मीडिया पर तुषार और त्रिवेणी की शादी की झलकियां वायरल हो रही हैं। इनमें से एक में हमें कपल की वरमाला सेरेमनी की भी झलक देखने को मिली है। इस दौरान दोनों के चहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।
तुषार और त्रिवेणी की शादी की और भी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें से एक फोटो में तुषार को अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाते हुए देखा जा सकता है।

यही नहीं, हमें तुषार कालिया और त्रिवेणी की हल्दी सेरेमनी की भी झलकियां मिली हैं, जो कपल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। हल्दी रस्म के लिए कपल ने येलो कलर के आउटफिट का विकल्प चुना था। जहां तुषार येलो कुर्ता और सफेद पायजामा में दिखाई दे रहे थे। वहीं, येलो एंड पिंक कलर की साड़ी में उनकी मंगेतर त्रिवेणी काफी सुंदर लग रही थीं। हल्दी वेन्यू को गेंदा के पीले फूलों से सजाया गया था।

Related Articles

Back to top button