ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

इंदौर पहुंचे अनिल अंबानी अमिताभ बच्चन जया बच्चन ,कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।

इंदौर। महानायक अमिताभ बच्चन पत्नी जया और उद्योगपति अनिल अंबानी के साथ सुबह मुंबई से विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। वे यहां कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी कल शाम ही विशेष विमान से इंदौर आ गई थी। वहीं आज सुबह 10.30 बजे अपने निजी विमान से अमिताभ और जया बच्चन के साथ अनिल अंबानी भी इंदौर पहुंचे। उन्हें देखने के लिए सुबह से ही एयरपोर्ट पर कई फैंस पहुंच चुके थे। एयरपोर्ट पर उनकी सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया था। शाम को चारों अपने विमान से ही वापस मुंबई जाएंगे। फोटो खींचने पर भडक़ी जया बच्चन, कहा- ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए सुबह इंदौर पहुंची जया बच्चन के फ्लाइट से उतरने के बाद उन्हें रिसिव करने आए कुछ लोग और एयरपोर्ट स्टाफ के साथ ही अन्य प्रशंसक जब उनके फोटो खिंचने लगे तो वे भडक़ गई और पहले तो कहां की मेरे फोटो मत खिंचिए, इस पर भी फोटो खींचने वाले नहीं रुके तो वे बोली कि आपको समझ नहीं आता है। इस पर सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने जब कैमरे नीचे करने को कहा तो जया ने गुस्से में कहा कि ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button