ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रदेश में पहली बार विज्ञान महोत्सव का आयोजन 21 से 24 जनवरी तक

भोपाल। भोपाल के मैनिट में 21 से 24 जनवरी तक मध्यप्रदेश में पहली बार इस विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भारत में विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लगभग दो लाख स्क्वायर फीट की जगह पर लगने वाली इस प्रदर्शनी में इसरो परमाणु ऊर्जा विभाग अंतरिक्ष विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय डीआरडीओ सहित विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले भारत के 300 से अधिक संस्थान अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित करेंगे। इसके साथ ही 19 जनवरी को रन फॉर साइंस का आयोजन किया जायेगा। विज्ञान के प्रति  लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह रन टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होगी जो मैनिट परिसर पर समाप्त होगी।

स्टूडेंट्स साइंस विलेज बनेगा आकर्षण
महोत्सव के दौरान स्टूडेंट्स साइंस विलेज का आयोजन किया जायेगा। इस साइंस विलेज में मध्यप्रदेश के विभिन्न दूरस्थ इलाकों के 1500 बच्चे शामिल होंगे जो विज्ञान और इसके चमत्कार को करीब से देखेंगे। इसके साथ ही वैज्ञानिका साइंस लिट्रेचर फेस्टिवल स्टार्टअप हब जैसी गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। विज्ञान में कुल 15 गतिविधियां आयोजित होंगी जिनमें 10 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।

महोत्सव में यह गतिधियां होंगी आयोजित
आर्टिजन टेक्नोलॉजी विलेज वोकल फॉर लोकल न्यू एज टेक्नोलॉजी शो मेगा साइंस एंड टेक्नोलॉजी एग्जीबिशन इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल साइंस थ्रू गेम्स एंड टॉयज स्टार्टअप कॉन्क्लेव जैसी विभिन्न गतिविधियां होंगी। इस अवसर पर भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव आईआईएसएफ 2022 के हिंदी ब्रोशर का विमोचन भी किया गया।

यह अतिथि भी थे उपस्थित
इस अवसर पर आरजीपीवी के कुलपति प्रो. सुनील गुप्ता एम्प्री का निदेशक अवनीश श्रीवास्तव शुल्क विनिमायक आयोग के अध्यक्ष रवीन्द्र कन्हेरे विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण रामदास निजी विश्वविद्यालय विनिमायक आयोग के अध्यक्ष भगवत शरण सिंह भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति संजय तिवारी मैनिट के एक्टिंग डायरेक्टर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button