ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

RPF जवान ने चलती ट्रेन से यात्री को दिया धक्का, यात्री की मौत

मध्यप्रदेश के रतलाम जंक्शन से गुजरने वाली दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर बीती रात पंजाब के एक व्यक्ति का शव मिला है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग आरपीएफ के एक जवान पर युवक को चलती ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मृत यात्री पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में सवार था। अन्य यात्रियों का आरोप है कि उसे रतलाम के समीप आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से धक्का दिया तो वह दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन से जा टकराया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद ट्रेन जब रतलाम स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ जवान को अन्य यात्रियों ने उतरकर भागते देखा तो, उसका पीछा किया और उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में जवान का पीछा करते लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि इसने ट्रेन से एक युवक को धक्का दिया है।

रतलाम के दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात कलीमी रेलवे ब्रिज के समीप  पंजाब के युवक का शव और उसका सामान मिला है। आधार कार्ड में अजीत सिंह (40) निवासी अमृतसर (पंजाब) नाम लिखा है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि अजीत सिंह गुजरात के भरूच से अमृतसर जा रहा था। इस मामले को लेकर आरपीएफ ने घटना की जांच की बात कही है। पुलिस ने शव को रतलाम के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

Related Articles

Back to top button