ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति ने म.प्र. राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के ई-विवेचना ऐप को दिया प्लेटिनम पुरस्कार

भोपाल : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन में मध्यप्रदेश के राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के ई-विवेचना ऐप को जमीनी स्तर पर डिजिटल पहल के लिए प्लेटिनम पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति ने डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 समारोह में यह पुरस्कार दिया। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के अपर पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर ने अपनी टीम के साथ पुरस्कार ग्रहण किया। समारोह में केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने 80 हजार से अधिक केस डायरी के साथ ई-विवेचना ऐप का सफल संचालन किया है। इस ऐप से पुलिस जाँच को पारदर्शी बनाया गया है। ऐप, जाँच अधिकारी को अपराध स्थल से ही साक्ष्य और बयान एकत्र कर संबंधित प्राथमिकी से जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है। एकत्र किए गए साक्ष्यों और बयानों को जियो टैग और टाइम-स्टैंप किया जाता है, जिससे इनमें बाद में छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। इससे पुलिस जाँच में अदालतों का भी भरोसा बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button