ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
महाराष्ट्र

केयरटेकर पर मानसिक रूप से बीमार छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 15 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार छात्रा के साथ स्कूल के केयरटेकर द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने के बाद भीड़ ने सोमवार को एक आवासीय स्कूल पर हमला कर दिया। भीड़ ने फर्नीचर और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ मचाई। कथित छेड़छाड़ 8 दिसंबर को हुई थी और घटना के बारे में पता चलने पर लड़की के रिश्तेदार और उनके दोस्त स्कूल में इकट्ठे हो गए थे।

एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना जैताला इलाके में एक स्कूल-सह-छात्रावास में हुई और 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिजन इस बात से नाराज थे कि सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची। छात्र के माता-पिता ने कहा कि वे स्कूल प्रबंधन और एमआईडीसी पुलिस से नाराज हैं, उन्होंने दोनों पर घटना की जांच में सुस्ती का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button