ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

कार्बन रेडिएशन कम करने अब नोएडा की सड़कों पर दिखेंगी ई-साइकिल्स

नोएडा । कार्बन रेडिएशन कम करने अब नोएडा की सड़कों पर ई-साइकिल्स दिखेंगी। प्राधिकरण ने 15 दिन में सड़क पर चलाने की योजना बनाई है। इस योजना से सालाना 1125 टन कार्बन रेडिएशन कम होगा। इसके लिए प्राधिकरण ने टर्बन मोबिलिटी एलएलपी कंपनी का चयन किया है। इसके साथ एमओयू साइन हो चुके है। पहले फेज में कंपनी 310 ई साइकिल सड़क पर उतारने जा रही है। ये सभी साइकिल एप बेस्ड होंगी। ई-साइकिल्स के लिए शहर में 62 स्थानों पर ई डॉक स्टेशन भी बनाए गए है। प्रत्येक स्टेशन से 10 ई साइकिल चलेंगी। यानी 62 डॉक स्टेशनों पर 620 ई-साइकिल्स का संचालन किया जाएगा। शहरवासी एक डॉक स्टैंड से एप के माध्यम ये साइकिल लेंगे और वे उन्हें किसी भी डॉकिंग स्टेशन पर जमा कर सकते हैं। ई-साइकिल से यातायात दबाव कम होगा और प्रदूषण से राहत मिलेगी। ये योजना पीपीपी मॉडल पर चलेगी। प्राधिकरण डीजीएम एसपी सिंह ने बताया कि यूएन की स्टडी के मुताबिक एक ई-साइकिल कम से कम दिन में तीन बार प्रयोग में लाई जाएगी। 500 साइकिल प्रतिदिन 1500 चक्कर लगाएगी। इस स्थिति में सालाना 1125 टन कार्बन रेडिएशन को बचाया जा सकेगा। यदि इतनी ही पेट्रोल व डीजल वाहन सड़क पर चले तो इससे कई गुना अधिक कार्बन का उत्सर्जन करेंगे। ऐसे में पर्यावरण को नुकसान होगा साथ ही यातायात कंजप्शन में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button