ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

ग्वालियर व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ आज होगा

ग्वालियर   शनिवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वर्चुअल मुख्य आतिथ्य में माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ होगा। मेले का उदघाटन समारोह शाम 6.30 बजे मेला परिसर स्थित कला मंदिर रंगमंच में आयोजित होगा। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा केन्द्रीय नागरिक उड्डयन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मेले के उदघाटन कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहेंगे। यह पहला मौका होगा जब लंबे समय बाद यह दोनों केन्द्रीय मंत्री बिना सीएम के किसी कार्यक्रम में एक मंच साझा करेंगे। ग्वालियर व्यापार मेला अनौपचारिक रूप से शुरू हो चुका है, लेकिन इसकी औपचारिक शुरुआत शनिवार शाम को होने जा रही है। मेला का उद्घाटन समारोह 5 जनवरी को होना था। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कार्यक्रम भी जारी हो चुका था, लेकिन बाद में इस पर राजनीति हुई और शुभारंभ कार्यक्रम की डेट आगे बढ़ा दी गई। अब शनिवार (7 जनवरी) को ग्वालियर की शान व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सीधे तौर पर शामिल हो रहे हैं, लेकिन मुख्य अतिथि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रूप से कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। मेला को शुभारंभ समरोह में सूक्ष्म, लद्यु व मध्यम उद्यम एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित राज्य सरकार के अन्य मंत्रिगण और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर समेत अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण भी मेले के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button