ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

एक सप्ताह में जमा नहीं किया जलकर तो बड़े बकायादारों के कटेंगे कनेक्शन

भोपाल । नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधा के बदले उसका सेवा प्रभार चुकाने में शहर के नागरिक लापरवाही दिखा रहे हैं। जिससे नगर निगम आवश्यक सेवाओं पर खर्च नहीं कर पा रहा है। अब इन बकायादारों से जलकर की राशि वसूलने के लिए उनके नल कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रथम चरण में हर जोन में 400 बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। हालांकि इन्हें नोटिस देकर बकाया राशि जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय भी दिया जाएगा।

बतादें कि आयुक्त केवीएस चौधरी ने सोमवार को हुई वीसी में जोन और वार्ड प्रभारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए है। दरअसल शनिवार को जो कुर्की के टेंडर लगने थे उनके लिए उपलब्ध कराई गई पेनड्राइव सही तरीके से काम नहीं कर पा रही थी। यही वजह है कि बचे हुए टेंडर सोमवार को लगाए गए। निगम की मानें तो जिन लोगों से वसूली का दबाव बनाया जा रहा है इनके द्वारा वर्षों से टैक्स जमा नहीं किया गया। इसी के चलते हर माह निगम कर्मचारियों की तनख्वाह समय पर नहीं मिल रही है।
सवा लाख लोगों से होगी वसूली
निगम आयुक्त ने वीसी के दौरान अतिक्रमण यांत्रिकी और अन्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों को भी वसूली के लिए लगा दिया है। आयुक्त ने वीसी में इस बात के स्पष्ट निर्देश दिए कि अब अतिक्रमण वाचनालय सहायक और यांत्रिकी शाखा का अमला भी वसूली में सहयोग देगा। इस वर्ष सवा लाख खातेदारोंं के वर्तमान वित्तीय वर्ष का जलकर बकाया है।

Related Articles

Back to top button