ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

पीजी के पाठ्यक्रम में रामायण, गीता और महापुरुषों की जीवनियां भी करेंगे शामिल- उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि 12 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं से चर्चा करेंगे । इस दौरान वह युवा नीति की घोषणा भी करेंगे। मोहन यादव ने कहा कि पीजी के पाठ्यक्रम में अब रामायण, गीता एवं महापुरुषों की जीवनी भी शामिल की जाएगी। बता दें कि उच्च शिक्षा मंत्री खंडवा में एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने यह बात कही।

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव आज खंडवा पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में बीजेपी के आला नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री यादव ने प्रदेश सरकार की आगामी योजना के बारे में बताया और कहा कि आगामी 12 जनवरी को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान राज्य के युवाओं के लिए “युवा नीति” की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री ने शिक्षा नीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि पीजी क्लास का भी पाठ्यक्रम का डिजाइन बना रहा है, उम्मीद है कि वह इस साल से लागू होंगी। सेकंड ईयर के बाद थर्ड ईयर की शिक्षा नीति भी हमारे पाठ्यक्रम का हिस्सा बन रही है। इस पाठ्यक्रम में रामायण, गीता तथा महापुरुषों की जीवनियां भी शामिल करेंगे।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2023 में विभाग के लगभग चार हजार पदों की पूर्ति करने वाले हैं।  जिसमें से दो हजार पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुका है। बाकी के लिए भी जल्द किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button