ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आग में जिंदा जले आधा दर्जन मवेशी…आधी रात को लगी आग, 4 भैंस और 2 गायों की जलकर मौत, एसडीएम ने लिया जायजा

सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिताहीं में शनिवार की भोर एक व्यक्ति की घारी (पशुओं के बांधने का स्थान) में आग लग गई। आग में छह मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एसडीएम कुनाल व नायब तहसीलदार आनंद ओझा भी मौके पर पहुंचे और पशुपालकों को आश्वासन दिया कि उन्हें शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा।

गांव निवासी उर्मिला, रामसागर, रामउजागिर एक ही परिवार के हैं, लेकिन तीनों में बंटवारा हो चुका है। बावजूद तीनों की घारी एक ही जगह थी और उनके पशु एक साथ इसी घारी में बांधे जाते थे। भोर में तीन बजे उस स्थान से आग की लपटें उठती देखी गई तो गांव वालों ने शोरगुल मचाया।

जबतक लोग उठे, तबतक जल गए जानवर

घर वालों की भी नींद टूटी और मौके पर पहुंचकर उन्होंने तहसील प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी जबतक पहुंचकर आग पर काबू पाती तबतक घारी में बंधी चार भैंस और दो गायों ने झुलसकर दम तोड़ दिया।

सुबह 7:30 बजे मौके पर एसडीएम, नायब तहसीलदार हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। पशुपालकों को आश्वासन दिया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है, मिलते ही मुआवजा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button