ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
खेल

धू-धू कर जलती कार से निकल सड़क किनारे आग में झुलसे दिखे ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह रुड़की के नजदीक भयानक एक्सीडेंट हो गया। दरअसल, नए साल पर मां से मिलने घर जा रहे  ऋषभ की कार उत्तराखंड के रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास मोड़ पर टकरा गई जिससे कार में भयानक आग लग गई और  ऋषभ हादसे का शिकार हो गए। अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं इस हादसे का एक सीसीटीवी फूटेज सामने आया है जिसमें  ऋषभ की कार कैसे डिवाइडर से टकराई वीडियो में देखा जा सकता है।

इतना ही नहीं हादसे के बाद भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऋषभ कार का शीशा तोड़े बाहर सड़के के किनारे बुरी तरह झुलसे दिख रहे है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर मौजूद लोग ही ऋषभ पंत को कुछ मदद करते दिख रहे हैं. शुरुआती पलों में कोई ऋषभ पंत को पहचान नहीं पा रहा था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने उन्हें पहचाना।

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस अधिकार ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली की ऋषभ पंत के हादसे की सूचना मिली। रुड़की के सक्षम अस्पताल में उनका इलाज हुआ। उनको बेहतर इलाज के लिए देहरादून में मैक्स अस्पताल में भेजा गया है

Related Articles

Back to top button