ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

इंदौर। प्रॉपर्टी की धोखाधडी करने के प्रकरण में फरार आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया

इंदौर। अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर अवैध रूप से धार रोड स्थित सिरपुर तालाब के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कॉलोनी काटकर 28 से अधिक लोगो के साथ की थी धोखाधड़ी कूटरचित दस्तावेजों से शातिर आरोपियों ने की थी 01 करोड़ से अधिक राशि की धोखाधड़ी थाना द्वारकापुरी के अपराध में फरार था आरोपी, 03 वर्षो से छिपकर काट रहा था फरारी इंदौर - शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में फरार एवं ईनामी अपराधियों की धरपकड के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर (अपराध) राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्रांच) निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्रांच) गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इंदौर शहर मे विभिन्न प्रकरणों में फरार एवं ईनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु क्राइम ब्रांच टीम को निर्देशित किया गया हैं। इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि *थाना द्वारकापुरी जिला इंदौर के अप. धारा 420, 467, 468, 120बी,34 भादवि के अपराध में फरार आरोपी (1).कृष्णकांत तिवारी पिता रामलखन निवासी बेल्मोंट पार्क निरंजनपुर इंदौर, स्थाई निवास जिला रीवा* के बारे में सूचना मिली कि उक्त अपराध में फरार चल रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना द्वारकापुरी द्वारा कार्यवाही कर उक्त आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। *पूछताछ में बताया कि आरोपी के द्वारा अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर धार रोड स्थित सिरपुर तालाब के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटकर 28 से अधिक लोगो के साथ 01 करोड़ से अधिक राशि की धोखाधड़ी की थी, जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना द्वारकापुरी मे अपराध कायम होने के बाद से करीब 03 वर्षो से छुपकर काट रहा था फरारी।* *आरोपी को गिरफ्तार कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना द्वारकापुरी पुलिस के द्वारा की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button