ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

इस्लामाबाद में आत्मघाती धमाका, वाहन की तलाशी के दौरान हुआ विस्फोट

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से बम धमाके की खबर सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में शुक्रवार को वाहन में हुए इस आत्मघाती विस्फोट में एक पुलिसकर्मी अदील हुसैन की मौत हुई है और दो नागरिकों सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं।

इस्लामाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र में सुबह 10:15 बजे एक संदिग्ध वाहन देखा। जब कार अधिकारियों के पास रुकी तब कार में बैठे व्यक्ति ने खुद को बम से उड़ा लिया। पुलिस के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला कहा जा रहा है। हालांकि पुलिस के बयान में वाहन में सवार लोगों की संख्या का जिक्र नहीं था। पुलिस ने इस इलाके में वाहनों की आवाजाही को फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिया और मामले की जांच जारी है।

विस्फोट के तुरंत बाद विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी निंदा करते हुए पुलिसकर्मी के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद पुलिस के जवानों को हम सलाम करते हैं। पाकिस्तानी तहरीक-ए -इंसाफ के नेता असद उमर ने कहा कि इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमलावर की उपस्थिति ने संकेत दिया कि देश तेजी से विनाश की ओर बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button