ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

ग्वालियर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 24 घंटे में पुलिस ने पकड़े 7 बदमाश, 12 कट्‌टे, 3 पिस्टल, साथ ही नकली कार्वाइन भी बरामद।

ग्वालियर पुलिस द्वारा पकडे गए अवैध हथियार कई बड़ी वारदातों को रोका गया ग्वालियर पुलिस को बीते 24 घंटे में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की सात अलग-अलग टीमों ने बीते 24 घंटे में ताबड़तोड़ दबिश देकर और अवैध हथियारों के खरीदार बनकर डील की है। इसके बाद 7 बदमाशों को पकड़ा गया है और इनसे 15 अवैध कट्‌टे व पिस्टल, कारतूस पकड़े गए हैं। इतना ही नहीं बदमाशों से नकली कार्वाइन और एक बोलेरो भी मिली है। नकली कार्वाइन मिलने पर यह मामला और भी गंभीर हो जाता है। पुलिस अब इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है कि अभी तक इन्होंने कहां-कहां हथियार सप्लाई किए हैं। साथ ही किन वारदातों के लिए यह हथियार खरीदे गए थे। पूरे मामले का खुलासा करते पुलिस ऑफिसर पूरे मामले का खुलासा करते पुलिस ऑफिसर एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर शहर में हथियार सप्लाई करने के लिए आए हैं और अलग-अलग क्षेत्र में ग्राहकों का इंतजार कर रहे है। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ ही इंदरगंज थाना, मुरार, थाटीपुर, गोला का मंदिर सहित आधा दर्जन थानों से फोर्स लेकर टीमें बनाईं और हथियारों के तस्करों को पकड़ने का टास्क दिया। टास्क मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने महाराजपुरा थाना क्षेत्र में गौरव जादौन नामक युवक को छह हथियारों सहित दबोचा और उससे पूछताछ के बाद भोलू गुर्जर को मुरार इलाके से दबोचा और उससे एक हथियार बरामद किया। इसके बाद सिरोल इलाके से लोकेन्द्र सिंह को दो हथियारों के साथ दबोचा और ललित को लश्कर इलाके से दो हथियार सहित दबोचा है। साथ ही इंदरगंज से तीन बदमाशों को पिस्टल, कट्‌टा के साथ पकड़ा गया है। कड़ी से कड़ी जोड़ रही है क्राइम ब्रांच पता लगा है कि इस रैकेट की कई अहम जानकारी क्राइम ब्रांच के हाथ लगी है और पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी को जोड़कर इस रैकेट के अन्य सदस्यों को टटोलने में लगी है। इसके साथ ही जानकारी हाथ लगी है कि इन तस्करों ने पूर्व में किन-किन लोगों को अवैध हथियार बेचे हैं। अब क्राइम ब्रांच की टीम इनकी भी तलाश में दबिश दे रही है। अन्य राज्यों से जुड रहे है तार पड़ताल में पता चला है कि पकड़े गए इन तस्करों के रैकेट के तार दूसरे जिलों से जुड़ रहे है, क्राइम ब्रांच की टीम इनकी जानकारी जुटाने में लग गई है। यदि पुलिस अन्य राज्यों के इनके एजेंट तक पहुंच गई तो यह कामयाबी और भी बड़ी हो जाएगी। पुलिस का कहना इस मामले में एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि यह एक बड़ी कामयाबी है। 24 घंटे में पुलिस की अलग-अलग टीमों बदमाशों को पकड़कर 15 अवैध कट्‌टे-पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। अब इन बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button