ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर युवक की मौत

बस्ती। गन्ना लदी ट्रॉली व ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दब जाने से थाना क्षेत्र के धवाय धोबही डीह गांव निवासी युवक की मौत हो गई। वह अठदमा स्थित चीनी मिल में गिराने के लिए गन्ना लादकर जा रहा था

धवाय धोबही डीह गांव के नंदकिशोर ने बताया कि उनके भतीजे रमेश कुमार (22) ट्रॉली पर अपना गन्ना लादकर सोमवार रात को करीब 12 बजे तौल कराने अठदमा चीनी मिल पर ले जा रहे थे। रात 01.30 बजे के करीब थाना क्षेत्र भानपुर रूधौली मार्ग पर डढ़िया गांव के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। उसके नीचे वह दब गए।

आसपास के लोगों के जरिए परिवार वालों को जानकारी मिली। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनहा रवींद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button