ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

विधान सभा में कांग्रेस विधायक फुंदेलाल का अनूठा विरोध प्रदर्शन, बिजली बिल की पोशाक पहनकर पहुंचे विधान सभा

भोपाल। मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू हो चुका है। आज सत्र का दूसरा दिन है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस बढ़ती महंगाई, अनाप-शनाप बिजली बिल, बेरोजगारी समेत अनेक मुद्दों पर सत्‍तापक्ष को घेरने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में पुष्‍पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने बिजली बिल के मुद्दे पर अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। वह मंगलवार सुबह बिजली बिलों की जैकेट पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पुष्‍पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम रमना में अनुसूचित जनजाति के बैगा समाज के लोग निवास करते हैं। वहां बगैर बिजली और बिना मीटर लगे लोगों के यहां भारीभरकम राशि के बिल विद्युत विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। सरकार आदिवासियों का रहनुमाई का दंभ भरती है, उन्‍हें 01 किलो चावल देने की बात करती है, दूसरी ओर 05-05 हजार रुपये तक के भारीभरकम बिल भेज रही है।

Related Articles

Back to top button