ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राजनीति

राज्यों में पकड़ बनाने के लिए आप ने अपनाया नया फॉर्मूला

नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी ने राज्यों में पकड़ बनाने के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार की है। अब आप उन राज्यों पर  ध्यान केंद्रित करेगी जहां अभी तक उन्हें जीत नहीं मिल पाई है। इसमें यूपी बिहार हरियाणा हिमाचल प्रदेश जैसे उत्तर भारत के राज्य शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल खुद इसकी माॉनिटरिंग कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी इनमें से कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

कापसहेड़ा में हो रही आम आदमी पार्टी की  राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने भाजपा कांग्रेस से लेकर तमाम राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी के वोट प्रतिशत में काफी इजाफा हो चुका है। अगली बार यानी 2027 में गुजरात में हमारी ही सरकार बनेगी।

केजरीवाल ने आगे कहा दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत के लिए सभी को बधाई। इसके साथ ही हमारी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है इसके लिए सभी को बधाई है। हम इसलिए इस जगह पर पहंचे हैं क्योंकि हम जनता की बात करते हैं। आज हम इस बैठक में अपनी विचारधारा पर बात कर रहे हैं। कट्टर देशभक्ति कट्टर ईमारदारी और इंसानियत यह तीन हमारे मूलमंत्र हैं। हमारी ऐसी पार्टी है जो पता चल जाने पर अपने ही मंत्री को भी जेल भेज देती है।

Related Articles

Back to top button