ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बिहार में शराब से 12 मौत, सवाल पर भड़के।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के सवालों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपा खो दिया। बिहार के छपरा में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत को लेकर बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जमकर हंगामा हुआ। BJP ने इन मौतों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया और सदन के अंदर और बाहर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष के हंगामे से नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में उन्होंने BJP विधायकों की तरफ इशारा किया और कहा- क्या हो गया, ए, चुप हो जाओ। मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से BJP विधायकों में काफी नाराजगी है। उन्होंने मांग की है कि नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कुछ 15 मिनट के लिए स्थगित हो गई। सदन में अब भी हंगामा जारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर से शुरू हुई है। बीजेपी विधायक नीतीश की माफी की मांग पर अड़े हैं। वेल में आकर भाजपा विधायक हंगामा कर रहे हैं। ताली बजाते हुए मुख्यमंत्री माफी मांगों, नीतीश कुमार होश में आओ के नारे लगा रहे हैं। सदन में हंगामा लगातार जारी है। विधायकों को बीजेपी विधायक बोलने नहीं दे रहे। सदन में हो रहे हंगामे पर मुख्यमंत्री अपना आपा खोते नजर आए और विपक्ष के विधायकों से तू-तड़ाक पर उतर गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button