ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

भारत ने पाकिस्तान के OTT platform पर लगाया प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने भारत विरोधी वेब सीरीज सेवक की स्ट्रीमिंग के बाद पाकिस्तान के ओटीटी प्लेटफार्म विडली टीवी पर प्रतिबंध लगा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने ट्विटर पोस्ट में कहा कि मंत्रालय ने सोमवार को पाकिस्तानी ओटीटी प्लेटफार्म विडली टीवी की वेबसाइट, दो मोबाइल एप, चार इंटरनेट मीडिया अकाउंट और एक स्मार्ट टीवी एप को तत्काल ब्लाक करने के निर्देश जारी किए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आइटी नियम 2021 के तहत यह कार्रवाई की है।

पूरी तरह से फर्जी और भड़काऊ इस वेब सीरीज को पाकिस्तान के सूचना संचालन तंत्र द्वारा प्रायोजित किया गया था। इसके जरिये भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा किया गया। इस वेब सीरीज का पहला एपिसोड मुंबई हमले की बरसी 26 नवंबर, 2022 को जारी किया गया था। वेब सीरीज के अब तक तीन एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। इस वेब-सीरीज में आपरेशन ब्लू स्टार और उसके परिणाम, अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस, ईसाई मिशनरी की हत्या, मालेगांव विस्फोट, समझौता एक्सप्रेस धमाके जैसे संवेदनशील घटनाओं को गलत तरीके से दर्शाकर भारत की संप्रभुता और अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया गया। पिछले साल भी भारत ने राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरे को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म जैसे टिकटाक, वीचैट और हेलो सहित 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया था।

 

Related Articles

Back to top button