ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

गुजरात भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण में लगेगा भाजपा नेताओं का जमावड़ा, PM मोदी समेत इन राज्यों के मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल।

गुजरात में भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल से मिलकर अगली सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। 12 दिसंबर को उनकी ताजपोशी की तारीख तय की गई है। भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण भाजपा और एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। भाजपा गुजरात से 2024 के लिए बड़ा संदेश देने की कोशिश करेगी। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 सीटों में से 156 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सातवीं बार सत्ता में वापसी की है। ये नेता हो सकते हैं शामिल भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की चर्चा है। पटेल (60) ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था ताकि राज्य में नयी सरकार का रास्ता साफ हो सके। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा विधायकों की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। पटेल लगातार दूसरी बार अहमदाबाद की घाटलोडिया विधानसभा सीट से विजयी हुए हैं। पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान पटेल को मिली थी। पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि नई सरकार 12 दिसंबर को शपथ लेगी और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित होंगे। भाजपा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और सोमवार को गांधीनगर के हैलीपैड मैदान में नयी सरकर का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button