ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर के नारायण बिहार में गाय बांधने पर दो पक्षों में विवाद ,जमकर चले लाठी-डंडे।

ग्वालियर में रिश्तेदार के प्लॉट पर गाय बांधने से नाराज पड़ोसियों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी , इसके बाद लायसेंसी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वही विवाद के दौरान लाइसेंसी हथियार लहराते एक पक्ष का वीडियो भी सामने आए हैं। एक पक्ष ने फायरिंग भी की ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी निवासी अरूण राठौर पुत्र वीरेन्द्र राठौर ने शिकायत की है कि उनके घर के पास ही उनके रिश्तेदार कमलेश राठौर का खाली प्लॉट है। जहां पर वह अपनी गाय को बांधते हैं। बीते रोज भी वह अपनी गाय बांधने के लिए प्लॉट पर पहुंचे तो पास ही रहने वाले रणवीर भदौरिया आए और उनसे गांय बांधने से मना किया। जब उसने प्लॉट रिश्तेदार का होना बताया तो वह गाली गलौज करने लगा और बेटों यश , विजय तथा दो अज्ञात को बुला लिया और उनकी लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। जब उसे बचाने के लिए उसकी मामी सीमा , उमा , रामा और मामा श्रीकिशन राठौर आए तो आरोपियों ने उनकी मारपीट कर फायरिंग कर दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची , लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग निकले। घटना का शिकार पीड़ितों को उपचार के लिए भेजकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपी फरार गोला का मंदिर थाना तिवारी का कहना है कि गाय बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरी पद के साथ लाठियों से मारपीट की थी साथ ही लाइसेंसी हथियार से फायरिंग भी की है। हथियार लहराते एक वीडियो भी सामने आए हैं फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button