ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

‘छुट्टी नहीं मिली तो पी ली शराब’, नशे में धुत सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों को अवकाश पाने के लिए तरह तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। ऐसे में कई बार पुलिसकर्मी काफी परेशान भी हो जाते हैं। कई बार परेशानी में वो कुछ न कुछ गलत कर बैठते हैं। मामला वाराणसी जिले का है, जहां एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही नशे में धुत दिखाई दे रहा है और अपनी व्यथा सुना रहा है। हालांकि अभी तक ये पुष्टि नहीं हो पाई है कि सिपाही कहां तैनात है और आगे इस पर क्या कार्रवाई हुई।

सड़क किनारे लेटा था सिपाही

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के हुकुलगंज का बताया जा रहा है। वीडियो में एक सिपाही सड़क किनारे लेटा दिख रहा है और वर्दी पहनी हुई है। वो इस कदर नशे में है कि ठीक से बोल तक नहीं पा रहा है। उसके चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही है।

छुट्टी नहीं मिली, इसलिए पी शराब

सड़क पर लेटे हुए सिपाही से जब एक व्यक्ति ने पूछा कि आप ऐसी हालत में क्यों हैं तो उसने कहा, ‘मुझे छुट्टी नहीं मिली तो मैंने ड्रिक कर ली। मेरा विभाग मुझे छुट्टी नहीं देता, मेरा मेडिकल भी है, सभी दस्तावेज दिखाए गए हैं फिर भी छुट्टी नहीं मिली, इसलिए मैंने छुट्टी की अनुप्लब्धता में शराब पी ली। फिलहाल अभी तक अफसरों की तरफ से वीडियो का संज्ञान नहीं लिया गया है।

Related Articles

Back to top button