ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

भोपाल व्यापारी की खड़ी कार में बदमाशों ने लगाई आग।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में एक दुकानदार की कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना रविवार रात 3:50 बजे की है। व्यापारी रात 3:30 बजे अपनी कार को घर के बाहर छोड़कर सोने के लिए गए थे। 2 लड़के आए, कार पर पेट्रोल छिड़का, आग लगाई और चले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस मामले के इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर एएसआई शोभाराम वर्मा के अनुसार 42 वर्षीय सैयद अदनान वारिस बुधवारा में कपड़ों की दुकान का चलाते हैं। रविवार सुबह करीब 4:00 बजे अदनान को पड़ोसियों ने आग की सूचना दी कि उनकी कार में आग लग गई है। तब उन्होंने पड़ोसियों की ही मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया और घर जाकर सो गए। उनकी कार में गैस किट लगी है। उन्हें लगा था कि स्पार्किंग के कारण कार में आग लगी होगी। रविवार की दोपहर को उनकी पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तब खुलासा हुआ कि कार में स्पार्किंग के कारण आग नहीं लगी बल्कि 3:50 बजे दो लड़के पैदल पैदल आए, कार पर पेट्रोल छिड़का, आग लगाई और पैदल पैदल वापस चले गए। सीसीटीवी रिकॉर्ड से घटना का पता चलने के बाद दुकानदार ने पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। एएसआई शोभाराम ने बताया कि घटना से बीस मिनट पहले तक फरियादी दोस्तों के साथ घर के बाहर बैठे थे। उनके घर में जाते ही कार को आग लगा दी गई। पुलिस का अनुमान है कि आरोपित आसपास के ही रहने वाले हैं। हुलिये के आधार पर आरोपित की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द ही आरोपितों को पकड़ लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button