ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

आगरा में घर के अंदर बदमाश ने आकर एड्रेस पूछा; फिर चेन लूटकर फरार हो गया

आगरा: आगरा के पॉश इलाके लॉयर्स कॉलोनी में बदमाश ने दुस्साहसी वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाडे़ बदमाश घर के अंदर गमलों में पानी दे रही महिला के गले से चेन तोड़कर भाग निकला। ये पूरी घटना घर में लगे CCTV में कैद हो गई। वीडियो फुटेज में नजर आ रहे बदमाश को पुलिस तलाश कर रही है।एड्रेस पूछने के बहाने घर के अंदर आया था बदमाशघटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है। अनिल कुमार लॉयर्स कॉलोनी न्यू आगरा में रहते हैं। वो सेंट जोंस चौराहे पर बृजवासी स्वीट दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी रीता सुबह अपने घर के बरामद में रखे गमलों में पानी डाल रही थीं। उनके घर का मेन गेट खुला था।तभी उनके पास एक युवक एड्रेस पूछने के बहाने अंदर आता है। रीता को खतरे का अंदेशा होता है। वो लड़के से कहती है कि मुझे कुछ नहीं पता, तुम बाहर जाओ। मगर, वो बाहर नहीं जाता है। रीता उसके इरादे भांप लेती हैं। वो पीछे हटती हैं। मगर, बदमाश उनकी ओर बढ़ता है। रीता उससे बचने के लिए वाइपर उठाती हैं। इसी बीच वो रीता पर झपट पड़ता है और उनके गले से सोने की चेन तोड़कर फुर्ती से बाहर निकलता है।बाइक लेकर तैयार था साथीबदमाश का एक साथी बाहर बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। चेन लूटने वाला बदमाश बाइक पर बैठता है। दोनों बदमाश बाइक लेकर फुर्र हो जाते हैं। महिला ने बाहर निकलकर शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे। घटना के बाद महिला डर गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आठ नवंबर को भी इलाके में चेन स्नेचिंग हुई थी। पॉश कालोनी होने के बाद भी पुलिस की गश्त नहीं है। वहीं पुलिस अब बदमाशों के अपने रिकॉर्ड से CCTV में नजर आए, बदमाश का चेहरा मिलान कर रही है।

Related Articles

Back to top button